back to top

VISION TIMES: छत्तीसगढ पर्यटक मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू आज करेंगे पदभार ग्रहण…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य होंगे शामिल

Advertisements


राजनांदगांव। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में कल 16 अप्रेल को शाम 4 बजे पं दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम गौरव पथ रायपुर में भाजपा के युवा नेता नीलू शर्मा छत्तीसगढ पर्यटक मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति रहेगी।


प्रदेश सरकार ने भाजपा के युवा नेता नीलू शर्मा को छत्तीसगढ पर्यटक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री शर्मा कल 16 अप्रेल को शाम 4 बजे पं दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम गौरव पथ रायपुर में पदभार ग्रहण करेंगे , वही सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा।


मंत्री मंडल की रहेगी उपस्थिति


उक्त गरिमामयी आयोजन में आर्शिवादक एवं मार्गदर्शक के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह करेंगे, अतिविशिष्ट अथियों में केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री राम विचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, संतोष पाण्डेय, विधायक किरण सिंह देव, धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page