back to top

राजनांदगांव : ग्राम पार्रीकला में जनसहयोग से श्रमदान कर नहर नाला में किया गया बोरी बांधने का कार्य…


राजनांदगांव 15 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पार्रीकला में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में ग्रामीणों को जागरूक कर एवं सामुदायिक पहल करते हुए जनसहयोग से श्रमदान कर नहर नाला में बोरी बांधने का कार्य किया गया।

नाला में बोरी बांधने के कार्य में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवकुमारी साहू, श्री रमेश चंद्राकर एवं सरपंच, सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, रोजगार सहायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं का सहयोग रहा।