back to top

VISION TIMES : छोटे भाई का हत्या कर पानी से भरे गड्ढे में फेंका शव…

भिलाई। नेवई थाना ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारने वाले एक बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही भाई की हत्या कर शव को छिपाने के लिए पानी भरे गड्ढे में डाल दिया था। आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसर सूचनाकर्ता ने थाना आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि 17 सितंबर को सुबह अपने काम पर गई थी। शाम को घर वापस आई तो इनका देवर सन्नी उर्फ नेपाली रापजूत घर के बिस्तर में मरा पड़ा था, तब अपने पति दीपक राजपूत से पूछी तो बताया कि दोनों में झगड़ा होने से सन्नी उर्फ नेपाली ने उसे मारा तो इनके पति दीपक राजपूत ने आवेश में आकर ठोस वस्तु से हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दाहिने कान के पीछे, गला, कमर में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करना बताया।

किसी को बताने पर सूचनाकर्ता को भी यही हाल करने की धमकी देने से वह अपने मायके स्टेशन मरोदा रात्रि में डर के कारण चली गई और किसी को नहीं बताई। दूसरे दिन सुबह अपनी मां को घटना के बारे में बताकर उनके साथ रिपोर्ट करने थाना आयी तब मर्ग क्रमांक 55/2023 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग होने की सूचना पर तत्काल घटना स्थल इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा मृतक के घर गया

जहां शव नहीं मिलने पर आस पास तलाश करने पर मृतक के घर के पास डबरी में मृतक सन्नी उर्फ नेपाली राजपूत को पानी में डूबा मिला सिर्फ उसका सिर दिख रहा था, जिसे पंचानों के मदद से बाहर निकाला गया शव को पत्थर से बांध कर पानी में डूबा दिया गया था। सिर में गंभीर चोट लगी थी।

शव को पंचनामा कर पीएम हेतु दुर्ग मर्चुरी रवाना किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये टीम गठित कर अलग अलग दिशा में टीम रवाना किया गया था। कुछ घण्टों बाद आरोपी दीपक राजपूत पिता देवा राजपूत उम्र 22 साल निवासी इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा डबरी के पास थाना नेवई जिला दुर्ग को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page