back to top

VISION TIMES : जांजगीर के विवेक पहुंचे केबीसी के हॉट सीट पर ,इस दिन होगा एपिसोड का प्रसारण…

जांजगीर के नैला निवासी विवेक अग्रवाल ने केबीसी के हॉट सीट में बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब दिए। एपिसोड का प्रसारण 19 और 20 सितंबर को होगा।

Advertisements

केबीसी में शामिल होने के बाद नैला पहुंचने पर विवेक अग्रवाल का बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान परिजन ने विवेक अग्रवाल की आरती उतारी और फूलों से स्वागत किया।

विवेक अग्रवाल की इस उपलब्धि पर परिजन, दोस्तों के साथ शहर के लोगों में उत्साह दिखा और वे एपिसोड के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं विवेक अग्रवाल ने बताया कि उनकी बर्तन की दुकान है और पिछले 17 बरसों से केबीसी में जाने का प्रयास कर रहे थे। केबीसी में जाने का सपना पूरा हुआ, वहीं महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात स्वर्णिम पल रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page