back to top

VISION TIMES : ज्वेलरी दुकान में लग गई आग , सामान हुआ जलकर खाक…

भिलाई । सुपेला स्थित ज्वेलरी दुकान में आग लग गई। घटना रविवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। धमाके के साथ दुकान से आग की लपटे निकलने लगी थी। आगजनी की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है।

Advertisements

जब घटना घटी तब दुकान में काम चल रहा था। अचानक आग लगने से दुकान संचालक व उसका बेटा बाहर निकल गए। पहले तो आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद दुकान को खोला गया। अंदर का सारा सामान जल चुका था। आग लगने से नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। मिली जानकारी के अनुसार सुपेला लक्ष्मी मार्केट स्थित जगदंबा ज्वेलर्स में रविवार दोपहर लगभग दो बजे आग लग गई। दुकान में सोने-चांदी के जेवर बेचने के साथ ही मरम्मत का काम भी किया जाता था। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। इससे दुकान में रखा एक छोटा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट को आवाज सुनकर आसपास लोग जमा हो गए।

आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि दुकान संचालक व उसका बेटा बाहर निकल गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती आसपास के लोगों ने ही आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना में दुकान संचालक का बेटा भी झुलस गया है। सुपेला पुलिस ने उसका मुलाहिजा कराया है। सुपेला मार्केट में जिस दुकान में आगजनी हुई वहां रविवार के कारण काफी भीड़ भी रही। रविवार को सुपेला का बाजार आम दिनों अपेक्षा अधिक भीड़भरा होता है। वहीं दुकान के आसपास बोरों की दुकानें भी हैं। जब आग फैलने लगी तो लोगों ने फायर ब्रिगेड का इंतजार करने के बजाय खुद ही आग बुझाना शुरू कर दिया था।

Advertisements

You cannot copy content of this page