back to top

VISION TIMES : ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिक छात्रा से की छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई वैशाली नगर क्षेत्र में 15 वर्ष की छात्रा के साथ उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है । शिक्षक ने मैसेज कर पहले तो छात्रा को घर बुलाया उसके बाद दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करने लगा । अन्य छात्र छात्रा पहुंचे तब जाकर छात्रा बच पाई । इस मामले में परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements


वैशाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एलआईसी वैशाली नगर निवासी कमलजीत से अपने घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। कल सोमवार को उसने अपने यहां पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा को व्हाट्सएप पर मैसेज कर घर बुलाया मैसेज में शिक्षक ने पढ़ाई से संबंधित जरूरी बात का जिक्र किया। मैसेज पढ़ने के बाद छात्रा उसके घर पहुंची तो कमलजीत सिंह ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा । इस दौरान ट्यूशन पढ़ने वाले अन्य छात्र छात्राएं पहुंचे जिसके कारण शिक्षक ने अपने इरादे पर कायम नहीं कर सका।

उसने छात्रा को इस बात का जिक्र किसी से ना करने के लिए डराया धमकाया । देर शाम को छात्रा ने अपनी सहेली को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक की करतूत बताई । सहेली के कहने पर छात्रा ने अपने परिजनों को भी ट्यूशन टीचर के गलत इरादों की जानकारी दी। यह सुनकर परिजन काफी आक्रोशित हो गए परिजनों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Advertisements

You cannot copy content of this page