back to top

VISION TIMES : त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या…

भिलाई। पद्मनाभपुर दुर्ग थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। दुर्ग के सिविल लाइन क्षेत्र की यह घटना है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में युवती के साथ पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा कांड लव ट्रायंगल का है। यहां रहने वाली एक लड़की का चेतन साहू नाम के युवक से अफेयर चल रहा था। चेतन व लड़की दोनों की माताएं पुलिस विभाग में हैं। कुछ दिन पहले लड़की की मां का सरगुजा ट्रांसफर हो गया। लड़की भी सरगुजा चली गई और वहां सरगुजा में रहने वाले लुकेश साहू के प्रति आकर्षित हो गई। इस बीच दुर्ग से चेतन भी लगातार युवती को फोन करता था जिससे वह परेशान हो गई थीं। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन को जब पता चला कि उसकी प्रेमिका दुर्ग आई है तो उसने मिलने के लिए कहा। युवती ने मना किया लेकिन वह नहीं माना और परेशान करने लगा। चेतन की बात युवती ने अपने सरगुजा वाले प्रेमी लुकेश साहू को बताई। इसके बाद लुकेश ने युवती को कहा कि चेतन को मिलने के लिए बुलाओ। लुकेश के बताए अनुसार युवती ने चेतन को सिविल लाइन क्षेत्र में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया। बहरहाल मुख्य आरोपी लुकेश साहू घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने पुछताछ के लिए लड़की को भी थाने बुलाया।

घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तो पहचान कर ली है, लेकिन उसके साथ वारदात में और कौन लोग शामिल थे उनकी भी पहचान करने में जुटी है।

देर रात युवती से मिलने पहुंचा था प्रेमीःपुलिस के अनुसार बीती देर रात लगभग 12 बजे के आसपास चेतन युवती से मिलने पहुंचा। इससे पहले ही लुकेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से मौजूद था। चेतन के पहुंचने के बाद युवती को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने साथियों के साथ लौठी – डंडे से चेतन की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

इसे इतना मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बड़े अधिकारी भी पहुंच गए। रात में ही चेतन के शव को मरच्यूरी भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने देर रात को पांच संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page