back to top

VISION TIMES : दीवार तोड़ कर घर में घुसी कार,2 युवक की हालत गंभीर…

जांजगीर-चाम्पा के नवागढ़ क्षेत्र के केरा गांव में मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक कार घर में घुस गई। हादसे में कार में सवार 2 युवकों को गम्भीर चोट आई है और दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं ड्राइवर को मामूली चोट आई है। घटनाकरित कार, शिवरीनारायण से बिर्रा की ओर जा रही थी।

Advertisements

केरा गांव में तालाब के मोड़ में कार अनियंत्रित होने के बाद दीवार को तोड़ते हुए घर में घुस गई। जिससे इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और कार में फंसे 3 लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों को केरा  अस्पताल ले जाया गया, जहां से गम्भीर घायल 2 युवकों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page