back to top

राजनांदगांव : वरिष्ठ कवि पं. सरोज द्विवेदी का निधन…

राजनांदगांव, 5 अक्टूबर | ज्योतिषाचार्य एवं वरिष्ठ कवि पं. सरोज द्विवेदी (77) का मंगलवार की रात्रि 2.30 बजे निधन हो गया। द्विवेदी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। द्विवेदी की अंतिम यात्रा बुधवार को ममता नगर स्थित उनके निजी निवास से निकाली गई।

जिसमें अंचल के बड़ी संख्या में कवि / साहित्यकारों व जनप्रतिनिधियों सहित नगर के गणमान्यजन शामिल हुए।