back to top

VISION TIMES : दो बुजुर्गों के बीच विवाद , कुल्हाड़ी से वारकर की हत्या…

भिलाई – पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े ग्राम सांकरा में साथ मिलकर बैठे दो बुजुर्गों में किसी बात को लेकर अचानक विवाद हो गया। एक बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से दूसरे पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद पाटन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

पाटन पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सांतरा में राजेंद्र ठाकुर 70 वर्ष और गेंदलाल ठाकुर 58 वर्ष गांव में दोनों भाटापारा में साथ में बैठे थे। उसी दौरान दोनों में विवाद होने से राजेंद्र ठाकुर द्वारा गैंदालाल ठाकुर को गाली गलौज करने लगा । जिससे नाराज होकर गैंदलाल ठाकुर ने कुल्हाड़ी से राजेंद्र ठाकुर की पीठ पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वाले घटनास्थल पर एकत्रित हो गए हैं सूचना पर थाना पाटन स्टाफ मौके पर उपस्थित होकर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page