back to top

VISION TIMES : पति के साथ घर जा रही महिला को ट्रक के रौंदा, सड़क पर ही दर्दनाक मौत…

रायपुर,। आमानाका थाना इलाके में एक दंपत्ति को ट्रक ने पीछे से ठोकर मारी और महिला के सिर को रौंद डाला। इस पर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुनई बाई धनकर, मृतिका, पति कृष्ण कुमार धनकर दोनों खमतराई में कुछ निजी काम से गए थे।

उसके बाद अपने घर कुम्हारी वापस जा रहे थे तभी ट्रक क्रमांक सीजी 08 एटी 5440 का ड्राइवर तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था और पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।