back to top

VISION TIMES : पत्नी के छोड़कर जाने का गम नहीं सह पाया पति, कर ली आत्महत्या…

जांजगीर चाम्पा जिले में एक शख्स ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली हैं।  मृतक निकटस्थ तिलई गाँव का रहने वाला था। उसका नाम जयकिशन साहू बताया जा रहा हैं। जयकिशन की दो हिस्सों में कटी लाश नैला स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 के बीच बरामद की गईं। रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी जांजगीर पुलिस को दे दी हैं।

Advertisements

जानकारों की माने तो जयकिशन साहू पास के ही तिलई गाँव में निवासरत था। उसकी शादी दो साल पहले जांजगीर-चाम्पा के ही नरियरा गाँव में पूरे विधि विधान से हुई थी। लेकिन किन्ही वजहों से उसकी पत्नी जयकिशन के साथ महज आठ महीने ही साथ रही और फिर उसे छोड़कर वापिस अपने पीहर लौट गई।

पत्नी से जुदाई की वजहों से जयकिशन डिप्रेशन का शिकार हो गया था। वह मजदूरी का काम करता था। उसके पिता व छोटा भाई मुंबई कमाने-खाने गए हुए थे। जयकिशन नैला स्टेशन पहुंचा और फिर ट्रेन से कटकर अपनी इहलीला ख़त्म कर ली। पुलिस ने जयकिशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया हैं। उनके परिजनों की घटना की जानकारी दे दी गई हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page