back to top

VISION TIMES : पीपल के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव…

DEMO PHOTO

भिलाई । डुंडेरा रोड में पीपल के पेड़ में एक युवक का शव लटका हुआ मिला। शव को देखकर वहां ग्रामीणों की भड़ लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Advertisements

उतई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डूमाडीह निवासी विनोद कोसरे पिता महतूराम कोसरे (30)बीती रात घर से बाहर गया । वह अक्सर इसी तरह झगड़ा करके घर से चला जाता था तो परिजनों ने भी ध्यान नहीं दिया। आज सुबह सूचना मिली की उसका शव डुंडेरा रोड सरदार बाड़ी में पीपल पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक रोजी मजदूरी करता था ।

उसके दो बच्चे हैं। वह आदतन शराबी है और नशे की हालत में घर पहुंचकर आए दिन झगड़ा लड़ाई करता था। एक दो दिन पहले भी उसने शराब के नशे में झगड़ा करके पत्नी से मारपीट की थी । बुरी तरह जख्मी हो जाने पर परिजनों ने पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, पुलिस के मुताबिक पत्नी से झगड़ा करने के बाद विनोद काफी दुखी था। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि इसी के चलते उसने खुदकुशी की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page