back to top

VISION TIMES : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में बड़ी सभा…

प्रदेश भाजपा संगठन ने इस समय प्रदेश में दो परिवर्तन यात्राएं निकाली हैं। एक यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को निकली है और दूसरी जशपुर नगर में 15 सितंबर को निकली है। ये यात्राएं विधानसभाओं का दौरा करते हुए बिलासपुर में समाप्त होंगी।

Advertisements

यात्राओं के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे और बड़ी सभा करेंगे। इस सभा की तैयारी भाजपा ने प्रारंभ कर दी है। समापन यूं तो 28 सितंबर को तय है, लेकिन 28 सितंबर को गणेश विसर्जन की वजह से संभावना है कि उनका आना संभव नहीं होगा।

ऐसे में प्रदेश भाजपा संगठन ने 29 या 30 सितंबर का समय प्रधानमंत्री से मांगा है। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी की इस माह 14 सितंबर को रायगढ़ में बड़ी स हो चुकी है। एक ही माह में प्रधानमंत्री का यह दूसरा छत्तीसगढ़ का दौरा होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page