back to top

VISION TIMES : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी ठोकर,2 महिलाओ की मौक़े पर मौत…

साजा ब्लॉक के सीमावर्ती गांव बिरनपुर व बीजागोड़ (सुवरतला) में शुक्रवार मजदूरों से भरी ट्रैक्टर को पीछे से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। इस घटना में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वही 9 महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया गया। वहीं 10 घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर साजा पुलिस की टीम ने भाग रहे ड्राइवर को घटनास्थल से कुछ दूर ट्रक सहित दबोच लिया।

Advertisements

मजदूरी करने जा रहे थे श्रमिक

साजा ब्लॉक के ग्राम कोरवाय में रोजाना की तरह सुबह के समय मजदूर सवारियों से भरी ट्रैक्टर बीजा गांव की तरफ बाड़ी एवं खेतों में मजदूरी कार्य करने जा रही थी। इसी •बीच पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार तेज रफ्तार में आकर टक्कर मार दिया।

टक्कर मारने के कारण अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ट्रैक्टर पूरी तरह पलट गई। वही ट्रैक्टर में सवार 13 मजदूरों में से दो महिलाओं की दबने से मौके पर ही मौत हो गयी। जिसकी शिनाख्त 33 साल की गंगोत्री बाई पति मुकेश साहू एवं 34 साल की सरिता पति रमेश साहू के रूप में पुष्टि की गयी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page