back to top

VISION TIMES : बेकाबू कार ने युवक को मारी ठोकर, दो हिस्सों में बटा मृतक का शरीर…

रायपुर –  राजधानी रायपुर से सुबह सुबह एक दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं कार चालक ने एक ऑटो को भी अपनी चपेट में लिया है। इससे ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Advertisements

पुलिस ने कार चालक को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा क्षेत्र का है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने बस से उतरकर खड़े एक युवक को तकार मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर दो टुकड़ों में बट गया। युवको टक्कर मारने के बाद कार चालक ने एक वहीं मौजूद एक ऑटो को भी ठोकर मार दी।

इससे ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची टिकरापारा पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालाक के नशे में होने की आशंका जताई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page