back to top

VISION TIMES : बेटे ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां को उतार दिया मौत के घाट…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के ग्राम गोरधा में सोमवार को बेटे ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। आपसी विवाद में ये हत्या हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, महिला गुरबारी बाई (44 वर्ष) कस्तूरबा छात्रावास कसडोल में रसोईया का काम करती थी। घरेलू विवाद के कारण पिछले कुछ सालों से महिला अपने पति से अलग गोरधा गांव में रह रही थी। सोमवार 6 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि गोरधा कस्तूरबा हॉस्टल के सामने एक महिला पर सिल से हमला किया गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां महिला के सिर से भारी मात्रा में खून निकल रहा था और पूरा शरीर लहूलुहान था।

जब जांच की गई, तो पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। जांच में पता चला कि मृत महिला गुरबारी बाई के बेटे योगेश कहरा (24 वर्ष) और पति परसराम कहरा (45 वर्ष) ने ही प्लानिंग के तहत उसकी हत्या कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page