back to top

VISION TIMES : रायपुर की सभी 7 सीटों पर भाजपा आगे…

राजधानी रायपुर की सीटों की तो रायपुर की सातो विधानसभा सीटों में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा 18365 वोट से आगे हैं। वहीं प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल 17800 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं रायपुर पश्चिम से भाजपा 8200 वोटों से आगे है।

Advertisements

रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू 17300 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं आरंग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गुरु खुशवंत साहेब मंत्री शिव डहरिया से आगे चल रहे हैं। बात अगर धरसींवा विधानसभा सीट की तो यहां से भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page