back to top

VISION TIMES : रेणु जोगी ने सीएम भूपेश बघेल के लिए क्रिसमस का केक भिजवाया और उन्हें शुभकामनाएं दी…

रायपुर। क्रिसमस पर सियासी रंजिशें भुलाई गई हैं। पुराने रिश्तों में एक बार फिर गर्मजोशी दिखी है। प्रदेश का मशहूर सियासी परिवार रहा है प्रदेश के पहले सीएम अजीत जोगी का परिवार। ईसाई धर्म को मानने वाले इस परिवार ने प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति स्नेह प्रकट किया है। खुद रेणु जोगी ने मुख्यमंत्री को केक भेजा है।

इसकी तस्वीर मुख्यमंत्री ने शेयर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- आदरणीया भाभी श्रीमती रेणु जोगी ने पूर्ववत स्नेह के साथ क्रिसमस का केक भिजवाया । मैंने भी अपनी ओर से उन्हें शुभकामनाओं सहित केक भिजवाया है। वे दीर्घायु हों और उनका आशीर्वाद बना रहे। रायपुर स्थित जोगी परिवार के निवास पर जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने अमित जोगी, रेणु जोगी और ऋचा जोगी को बधाई दी। इस मौके पर अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं संग केक काटा और लंच किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page