back to top

VISION TIMES : लॉकडाउन मे शराब भी चोरी छुपे बिक रही, कीमत तीन से पांच गुनी ज्यादा…

VISION TIMES – लॉकडाउन के चलते काफी समय से शराब दुकानें भी बंद है। इसी का फायदा उठा रहे हैं कोचिए। वे मनमानी कीमत पर शराब बेच रहे हैं। इनकी वजह से शराब के शौकीनों को अधिक कीमत पर शराब आसानी से उपलब्ध हो जा रही है।

बताया जाता है कि ऐसे शौकीन तीन से पांच गुना अधिक कीमत पर शराब खरीद रहे हैं। एक पौवा गोवा जो 120 रुपए में मिलता था वह अब 400 रुपए में मिल रहा है।

आर एस और नंबर वन का बंपर जो 750 रुपए का मिलता था वह तीन गुना अधिक कीमत पर अर्थात 2000 से 3000 रुपए में मिल रहा है। ब्लेंडर की कीमत 3500 रुपए हो गई है।

देशी शराब जो 80 रुपए में मिलती थी वह अब 200 रुपए में मिल रही है। इसी तरह अन्य शराबों की कीमत भी 3 से 5 गुना अधिक हो गई है। पता चला है कि कुछ कोचियों द्वारा महाराष्ट्र की दारू भी यहां लाकर मनमाने रेट में खपाया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page