back to top

VISION TIMES : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर प्रदर्शनी का आयोजन…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर दिनांक 14 अगस्त 2022 को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सर्वविदित है कि माननीय प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त, 2021 को अपने भाषण में 14 अगस्त को ‘विभाजन स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी। आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के इस वर्ष में, जब देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा है, देश भर में विभाजन भयानक स्मरण दिवस मनाया जा रहा है।

Advertisements

इसके लिए यूजीसी के निर्देशानुसार भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलाधपति श्री सुशील चंद्राकर, कुलपति डॉ. एच के पाठक के मार्गदर्शन से कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति में प्रदर्शनी का आयोजन किया. इसे देखने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के 13 स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. विश्वविद्यालय के डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और गैर शैक्षणिक स्टॉफ ने भी प्रदर्शिनी का अवलोकन किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page