back to top

VISION TIMES : शराबी पति की हथौड़ा मारकर हत्या,पत्नी सरेंडर करने पहुंची थाना…

भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति के शराब पीने की आदत से परेशान महिला ने हथौड़े से वार कर पति की हत्या की और खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार नेवई थाना क्षेत्र का रहने वाला गजेंद्र साहू (27 वर्ष) ड्राइवरी का काम करता था। उसकी शादी 6 साल पहले राजनांदगांव के छुरिया निवासी नेमा साहू (24 साल) से हुई थी। गजेन्द्र शराब कर नशा करता था और इसके कारण पत्नी से हमेशा विवाद करता था। नेमा साहू अपने पति के शराब पीने व रोज-रोज के विवाद करने से परेशान थी।

शनिवार रात को भी गजेन्द्र शराब के नशे में पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। काफी विवाद के बाद पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने हथौड़े से गजेन्द्र के सिर पर वार कर दिया। हथौड़े के वार से गजेन्द्र वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद नेमा साहू रात भर पति के शव के साथ बैठी रही।

रविवार की सुबह वह नेवई थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। नेमा साहू ने जैसे ही पुलिस को अपने पति की हत्या के बारे में बताया तो थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने इसकी जानकारी एएसपी सिटी सुखुनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी को दी। इसके बाद पूरी टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच पड़ताल के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल मामले में नेवई पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page