back to top

VISION TIMES : शराब प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, अब इस समय खुलेंगी शराब दुकान…..

फाइल इमेज

विज़न टाइम्स न्यूज़

Advertisements

कोंडागांव। कोंडागांव में शराब की दुकानों के खुलने और बंद होने का समय बदल गया है। अब सुबह 9 बजे शहर समेत जिले की तमाम शराब दुकानें खुलेंगी। छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त के प्रावधानुसार के बाद कलेक्टर दीपक सोनी ने ये समय निर्धारित किया है। इससे पहले सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही शराब दुकान संचालित होती थी।

कलेक्टर दीपक सोनी ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के जारी प्रावधानुसार जिले में कानून व्यवस्था की दृष्टि से मदिरा दुकानों के संचालन के लिए समय निर्धारित किया है। जिसके तहत् जिले की मदिरा दुकानें अब प्रातः 9.00 बजे खुलेगी और रात 10.00 बजे बंद होंगी। इस नियत समयावधि के अनुरूप मदिरा दुकानों के संचालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page