back to top

VISION TIMES : शादी के 15 दिन बाद दो परिवारों में विवाद…

कांकेर – पति व पत्नी के बीच शादी के 15 दिनों बाद से शुरू हुआ विवाद बड़ा रूप ले लिया और मामला दो परिवारों के बीच आकर फंस गया है। घरेलू हिंसा के केस को लेकर दोनों परिवार के बीच गाली गलौज हो गया और एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे डाली।

Advertisements

दोनों परिवारों द्वारा थाने में जाकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पखांजुर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची पीव्ही 46 निवासी सत्यानंद पल्ली निवासी 23 वर्षीय पिंकी विश्वास ने बताया कि 2019 में अभिषेक विश्वास के साथ शादी हुआ था, जिसके 10 से 15 दिन बाद पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट करते हुए मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था,

जिससे परेशान होकर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाई और अभी उसकी सुनवाई चल रहा है, उस केस को वापस लेने के लिए परिवार वालों द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page