back to top

VISION TIMES : सड़क दुर्घटना  ,हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत…

पत्थलगांव। लुड़ेग मुख्य मार्ग पर दोपहर एक स्कार्पियो वाहन की खड़ी ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मध्यप्रदेश के सिवनी में पदस्थ पुलिस इंस्पेक्टर विपिन खलखो के परिवार के तीन सदस्य़ों की दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisements

पत्थलगांव टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतकों की श्रीमती ओरेलिया (35 वर्ष ) रेमिश (70 वर्ष) और आरुष (3 वर्ष) के रूप में पहचान की गई है। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के सिवनी में पदस्थ पुलिस इंस्पेक्टर विपिन खलखो सहित तीन अन्य घायल हो गए हैं।

इन सभी घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पत्थलगांव लुड़ेग मुख्य मार्ग पर दोपहर तीन बजे इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page