back to top

VISION TIMES : बुढ़ापे का प्यार ,जान गवां बैठा प्रेमी, प्रेमिका ने रची थी साजिश…

सूरजपुर। कहते हैं प्यार का कोई उम्र नहीं होता और पुरानी कहावत है कि बुढ़ापे का प्यार बहुत खतरनाक होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला सूरजपुर के बिश्रामपुर इलाके में, जहां एक बुजुर्ग प्यार के चक्कर में जान गवां बैठा, जिसे वह अपना प्यार मानता था उसी ने अपने तथाकथित प्रेमी के साथ मिलकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। फिलहार बेवफा प्रेमिका और उसका प्रेमी दोनों ही पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

Advertisements

सूरजपुर के कमलापुर निवासी सुंदर साय राजवाड़े, जिसकी पत्नी की मृत्यु लगभग 20 साल पहले हो गई थी, उसके तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी हो गई है। बच्चों के शादी के बाद वो तन्हा रह गया था। इसी बीच उसकी मुलाकात गांव से लगभग दो किमी दूर रहने वाली भगमेन बाई से हुई, उसके भी दो बेटी थी।

एक बेटी की शादी हो चुकी थी जबकि दूसरी लड़की उसके साथ ही रहती थी। भगमेन का भी पति नहीं था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और धीरे – धीरे नजदीकियां प्यार में तब्दील हो गया। सुंदर साय डेली बैसाखी के सहारे दो किमी की दूरी तय कर भगमेन से मिलने जाता था। सब बहुत अच्छा चल रहा था, दोनों शादी भी करने वाले थे, तभी इंट्री होती है सोमार साय की।

सोमार साय मृतिक के दूर का रिश्तेदार था, भगमेन को पता ही नहीं चला की वह कब सोमार साय के करीब आ गई और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा, उधर मृतक सुंदर साय को भी दोनों पर शक होने लगा था, जिसको लेकर वह भगमेन को उससे मिलने की लिए मना करता था।

इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार लड़ाई भी हुई थी, जिसके बाद भगमेन और सोमार साय ने सुंदर को जान से मारने का प्लान बना लिया। इसी दौरान 25 अप्रैल की रात जब सुंदर भगमेन के घर पहुंचा तो वहां सोमार साय पहले से ही मौजूद था। इस बीच तीनों ने मिलकर साथ में शराब पी,

जब सुंदर को नशा हो गया तो दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य झुपाने की नियत से बंद पड़े SECL की कोयला खदान के पोखरी में बोरे में बंद कर गहरे पानी में फेक दिया और वापस घर आ गए। घर वापस ना आने की वजह से सुंदर साय के परिजन परेशान हो गए और उन्होंने विश्रामपुर थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करा दी।

पुलिस सोमार साय की तलाश में जुटी हुई थी की तभी दो मई को पुलिस को सूचना मिली की SECL के बंद पड़ी कोयला खदान में एक बोरी मिली है, जिसमें से बहुत बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उस बोरे में सुंदर साय की बॉडी थी।

पुलिस ने तत्काल शव का पंचनामा कर उसके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक का अफेयर गांव के ही भगमेन के साथ था,

जिसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बयान के आधार पर उसके तथाकथित प्रेमी सोमवार साहब को ही गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page