back to top

VISION TIMES : होली मनाने निकले बाइक सवारों में भिड़ंत तीन की मौत…

दो दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल भी हुए

Advertisements

कोरबा जिले में भी कल हुई थी 5 की मौत

कोरबा / सक्ती, 9 मार्च। होली के दिन दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई,प जिनमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आमनदुल्ला के तीन युवक 32 वर्षीय रामकुमार केवट, 30 वर्षीय उदित राम बरेठ और 28 वर्षीय दुर्गेश साहू सकर्रा की ओर एक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे। उनकी टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। इसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सक्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर सक्ती जिले के ही हसौद में भी दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में भी 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया । । एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे रायगढ़ जिला

चिकित्सालय रेफर किया गया है। उल्लेखनीय है कि कल कोरबा जिले के कटघोरा में भी दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई थी जिनको एक ट्रक ने नेशनल हाईवे पर टक्कर मारी थी। 3 लोग इस दुर्घटना में घायल भी हुए 211 दूसरी दुर्घटना में दो युवक तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण गिरे और उनकी मौत हुई थी। यह दुर्घटना कटघोरा से पेंड्रा रोड जाने वाली सड़क पर बरबसपुर के पास में हुई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page