back to top

राजनांदगांव: राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की…

राजनांदगांव 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेश के समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Advertisements

छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने विश्राम भवन में जनप्रतिनिधि, संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जनसामान्य एवं अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों से राज्य योग आयोग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने से नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ होगा। उन्होंने नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने कहा।

उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक जनमानस को योग से जोडऩे के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री राम शर्मा, श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा, पतंजलि योग समिति के श्री हेमंत तिवारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, योग एवं आयुष से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page