back to top

आज आधा दर्जन ट्रेन रहेगी रद्द, भिलाई में छह घंटे चलेगा रेल्वे काम…

नगर प्रतिनिधि

Advertisements

राजनांदगांव, 22 जून – आज एक बार फिर से रेल्वे की यात्रा करने वाले यात्रियों को द्क्क्तो का सामना करना पढ़ेगा l भिलाई में होने वाले रेल्वे के कामों के चलते एक दिन के लिए आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित होने वाली है हालाँकि एक दिन के लिए ही ट्रेनों को रद्द , रिशेड्यूल या मार्ग परिवर्तित किया गया है l

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर रेल मंडल के भिलाई नगर व् भिलाई के मध्य ट्रैफिक कम पवार ब्लॉक होने के कारण कल 23  जून 01 बजे से 6.40 बजे तक कम किया जाएगा l जिसमें गर्डर लांचिंग एवं रोड अंडर ब्रिज के बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा  l उपरोक्त अपग्रेडेशन कार्य के तहत कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहने वाला है हालाँकि या दिन के बाद दिक्कतें दूर हो जाएंगी  l

यह ट्रेनें रहेंगीं रद्द

इस कार्य के चलते गाड़ी संख्या 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर, दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, टाटा-इतवारी कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस , इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस के साथ रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 23 जून रद्द रहेगी l

 रिशेड्यूल भी की गई

निजामुद्दीन-विशाखापटटनम एक्सप्रेस को 03 घंटे रिशेड्यूल किया जाएगा ऐसे की गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 22 जून को गोंदिया से चलकर परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होती हुई जाएगी यह गाड़ी गोंदिया-उसलापुर-कटनी के मध्य रद्द रहेगी l

Advertisements

You cannot copy content of this page