back to top

खैरागढ़: केसीजी में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, मवेशियों समेत आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़। केसीजी जिले में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से मवेशी और एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल 2026 को थाना छुईखदान क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि यदु (32 वर्ष), निवासी हाथीडोब, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।

Advertisements

ये दोनों 4 मवेशियों को पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक बिना चारा-पानी के नागपुर के कत्लखाने ले जा रहे थे।पुलिस ने मौके से 4 मवेशी और एक पिकअप वाहन समेत कुल करीब 5 लाख 20 हजार रुपये का सामान जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page