back to top

खैरागढ़: बाजार अतरिया में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़। केसीजी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में खैरागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नया तरिया के पास बाजार अतरिया क्षेत्र में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी सिमोन यादव (21 वर्ष), निवासी बाजार अतरिया, थाना खैरागढ़ को मौके से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब और 24 पौवा देशी प्लेन मदिरा समेत कुल 6.300 बल्क लीटर शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 3240 रुपये बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम के रूप में 300 रुपये नकद भी बरामद किए गए। कुल मिलाकर 3540 रुपये की जब्ती की गई है।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page