back to top

प्रशांत तिवारी बने स्टेट बार काउंसिल में अनुशासन व नियम निर्माण समिति के चेयरमैन…

अधिवक्ताओं में हर्ष बधाईयों का लगा तांता

Advertisements

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल सदस्यों के निर्वाचन संपन्न होने के पश्चात स्टेट बार काउंसिल के विभिन्न समितियों का गठन विगत दिनों उच्च न्यायालय बिलासपुर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें राजनांदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद में लगातार निर्वाचित होने वाले अधिवक्ता श्री प्रशांत प्रभात तिवारी राज्य अधिवक्ता परिषद के अनुशासन समिति एवं नियम निर्माण समिति के चेयरमैन के रूप में चुने गए हैं।

न्याय मार्ग में अनुशासन एवं नियम का बहुत अधिक महत्व होता है और इन दोनों महत्वपूर्ण समितियों में श्री तिवारी की चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है उच्च न्यायालय बिलासपुर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में ख्याति प्राप्त अधिवक्ता स्वर्गीय श्री प्रभात तिवारी के ज्येष्ठ सुपुत्र प्रशांत तिवारी अपने सिद्धांतों और स्पष्टवादीता के लिए खासे चर्चित हैं।

हाल में संपन्न चुनाव में वे स्पष्ट बहुमत के साथ निर्वाचित होकर अनुशासन एवं नियम निर्माण समिति के चेयरमैन नियुक्त होने के साथ-साथ छ ग राज्य अधिवक्ता परिषद में भवन निर्माण समिति एवं अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए गठित अधिवक्ता कल्याण समिति के भी सदस्य नियुक्त किए गए हैं उनकी नियुक्ति से जिला अधिवक्ता संघ राजनांदगांव, खैरागढ़,डोंगरगढ़,चौकी सहित प्रदेश के अधिवक्तागण, इष्ट मित्र, शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page