back to top

खैरागढ़ : खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक की मौत…

DEMO PHOTO

खैरागढ़, । ब्लॉक के ग्राम झींकादाह में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक युवक की दबकर मौत हो गई। युवक अपनी बहन के घर आया था और यहां वह दूसरे के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था तभी यह हादसा हो गया।

जानकारी के बुधवार अनुसार को झीकादाह अपने बहन के ससुराल आया राजनांदगांव के खुटेरी निवासी 22 वर्षीय चुन्नू लाल बंजारे किसी रिश्तेदार का ट्रैक्टर लाकर बहन के परिवार के खेत की जुताई कर रहा था। खेत की मताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने लगा तो चालक चुन्नू लाल ने पीछे लगाए नांगर को निकालने का प्रयास करने लगा !

इसी दौरान चालू ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और नांगर और ट्रेक्टर के बीच में दबने से चुन्नु लाल की मौके पर ही मौत हो गई ! परिजनों और ग्रामीणों की मदद से चाल क युवक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरु कर दी है ! युवक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page