back to top

खैरागढ़: चोरी के दो आरोपी थाना ठेलकाडीह पुलिस की गिरफ्त में…

प्रार्थीया माही जंघेल पति लाकेश्वर जंघेल उम्र 29 साल साकिन ग्राम भरदाखुर्द थाना ठेलकाडीह की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10/10/2025 को सुबह करीबन 10.00 बजे मेरे गांव की रिश्ते की बहन सुरेखा वर्मा और मैं मेरे घर मे ही करवाचौथ का उपवास रखे थे।

Advertisements

रात्रि में प्रार्थीया और सुरेखा वर्मा दोनों करवाचौथ का पूजा कर रात्रि मे खाना खाकर एक ही घर कमरे मे सोये थे कि रात्रि करीबन 2/00 बजे प्रार्थीया के पति लाकेश्वर जंघेल पानी पीने के लिये उठा तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद था और सुरेखा वर्मा घर मे नही थी जो घर के पूजा कमरे मे रखे पेटी के अन्दर रखा पर्स जिसमें चांदी के पायल 02 नग, चॉदी का बिछिया 07 नग , चांदी की अंगूठी 02 नग , चांदी का चंदा 01 नग , चांदी का ताबीज 01 नग , चांदी का राखी एक नग तथा नगदी रकम 3000रू0 एवं घर में रखे रेडमी कम्पनी का मोबाईल् जुमला कीमती 21000 ₹ को चोरी कर ले गयी है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 190/25 धारा 331(4),305(A),127,3(5)BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

त्वरित कार्यवाही करते हुये माल मुल्जिम के पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सुरेखा वर्मा अपने प्रेमी के साथ खैरागढ मे घुमते दिखाई दी है कि सूचना पर आरोपीया सुरेखा वर्मा एवं उसके प्रेमी आरोपी कमल नारायण वर्मा निवासी पचपेडी को हिरासत मे लेकर कडाई से पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये जिनसे मेमोरण्डम कथन लेकर चोरी गये चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 1000 एवं मोबाईल फोन व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 क्रं0 सी0जी0 08 ई 7716 को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबुत पाये जाने से दिनांक 12/10/25 को गिर0 कर आरोपीया 1- सुरेखा वर्मा पति इलेन्द्र वर्मा उम्र 26 साल सा0 भरदाखुर्द थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव 2- कमल नारायण वर्मा पिता स्व0 खोरबहरा वर्मा उम्र 35 साल सा0 पचपेडी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को आज दिनांक 12/10/25 को ही माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page