back to top

ब्रेकिंग न्यूज: राजनांदगांव में सड़क हादसा व्यापारी हरि खंडेलवाल गंभीर रूप से घायल तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर…

राजनांदगांव। शहर में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कैलाश नगर निवासी व्यापारी हरि खंडेलवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हरि खंडेलवाल रात करीब नौ बजे अपने काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भरका पारा तालाब के पास एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisements

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और अजय खंडेलवाल उन्हें निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, हरि खंडेलवाल को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में शामिल वाहन डोंगरगांव क्षेत्र के एक टावरी का बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी। साथ ही, मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

समाचार लिखे जाने तक घायल हरि खंडेलवाल का इलाज अस्पताल में चल रहा था। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की पहचान की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page