back to top

खैरागढ़ : पेयजल समस्या को लेकर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ज्ञानेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों के साथ सौंपा ज्ञापन….

खैरागढ़ — नवनिर्वाचित जनपद सदस्य पीला बाई ज्ञानेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों के साथ गांवों में हो रही पेयजल समस्या को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

Advertisements

खैरागढ़ ब्लॉक के जोरातराई और इसके आश्रित ग्राम मदनपुर, भोरमपुर कला तथा चिंगली में गर्मी के साथ ही पेयजल समस्या गहराता जा रहा है। पानी की कमी से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामवासियों की समस्या को लेकर नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ज्ञानेंद्र वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केसीजी कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल समस्या के समाधान करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा नेता प्रमोद साहू, हेमंत, उत्तम, अमीर मरावी, तिलक राम, भैया राम, गंगाराम, इंद्रकुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील किया , ताकि आने वाले दिनों में पानी की समस्या और न बढ़े।

Advertisements

You cannot copy content of this page