
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में दक्षिण मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व कलार समाज युवा मंच में वर्तमान जिला महामंत्री हिमांशु सोनवानी को भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के बाद हिमांशु सोनवानी ने पार्टी नेतृत्व सहित विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह ,सांसद संतोष पांडेय ,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ,वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख,महापौर मधुसूदन यादव,विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ,केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल,उपाध्यक्ष भरत वर्मा ,पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ,महामंत्रीद्वय सौरभ कोठारी, डीकेश साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।करीब 10 वर्षों से भाजपा में सक्रिय रूप से भूमिका निभा चुके हिमांशु सोनवानी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार जुड़े रहे हैं। अब वे राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर भाजपा के माध्यम से जनसेवा करने की दिशा में कार्य कर रहे है।उनकी नियुक्ति से शहर सहित युवाओं में उत्साह का माहौल है। समाज और अन्य सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।










































