back to top

छत्तीसगढ़ का बजट : छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना, मजदूर न्याय योजना के तहत अब 7000 मिलेंगे सालाना…

रायपुर, छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम बघेल ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाली का बड़ा ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से कर्मचारी वर्गों में खुशी का माहौल है। मजदूर न्याय योजना की राशि अब 6 हजार की जगह 7 हजार रु सालाना मिलेगी।

गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में किया जाएगा विकसित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में खाद्य उत्पादों और लघु वनोपज उत्पादों की प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में उन्नत अधोसंरचना और बिजली पानी जैसी सुविधाओं के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।