
8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी।
परीक्षा की शुरुआत 12 मार्च को हिंदी विषय से होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र सहित अन्य विषय, 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र, 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित, 31 मार्च को अंग्रेजी, 3 अप्रैल को इतिहास, 5 अप्रैल को भूगोल और 8 अप्रैल को मनोविज्ञान की परीक्षा होगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। मंडल ने परीक्षार्थियों को समय-सारणी के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है।










































