back to top

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की मुख्य परीक्षा 13 मार्च 2027 से होगी शुरू, 5 अप्रैल तक चलेगी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर ने हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी।

परीक्षा की शुरुआत 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से होगी। इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। वहीं, 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम तथा 5 अप्रैल को विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। मंडल ने परीक्षार्थियों को समय-सारणी का भली-भांति अवलोकन करने की सलाह दी है।