back to top

अंबागढ़ चौकी: पत्रकार आफताब खान की माताजी मरियम बी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर…

17 नवंबर को राजनांदगांव के अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, जिला प्रेस क्लब ने व्यक्त की गहरी संवेदना

अंबागढ़ चौकी। मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के पत्रकार आफताब खान की पूज्य माताजी मरियम बी उम्र 64 वर्ष का 17 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र और पत्रकार जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरियम बी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए राजनांदगांव स्थित पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के बांधा बाजार की निवासी थीं।

उनके निधन पर जिला प्रेस क्लब ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। पत्रकार साथियों ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में पूरा पत्रकार परिवार आफताब खान एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

जिला प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत मरियम बी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि, शत-शत नमन।