back to top

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती – लोक शिक्षण संचालनालय ने भेजा संशोधित प्रस्ताव…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूल शिक्षा विभाग को संशोधित प्रस्ताव भेजा है।

Advertisements

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्र क्रमांक ESTB-101/207/2025/205, दिनांक 23 जुलाई 2025 में संभावित रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के कुल 5000 पदों पर भर्ती की जाएगी। विवरण इस प्रकार है:

क्रमांक पदनाम संभावित रिक्त पद

  1. सहायक शिक्षक 2000
  2. सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) 200
  3. शिक्षक (कला संकाय, कृषि, अंग्रेजी एवं संस्कृत) 1500
  4. पी.टी.आई./योग शिक्षक 300
  5. व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर तथा कला समूह) 1000
    योग 5000

इस प्रस्ताव को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के लागू होने से राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे वहीं स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता से शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने इस प्रस्ताव को तत्कालीन दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा है। आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया के दिशा-निर्देश और समय-सारिणी की घोषणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी।

यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा क्षेत्र में सुधार और युवाओं को अवसर देने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page