back to top

छुरिया से दिल्ली तक आत्मनिर्भर भारत अभियान का संकल्प लिया गया कोमल सिंह राजपूत…

छुरिया।
भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत एवं रवि सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किए।

श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।
भारत आज निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है — चाहे रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी मिसाइल और हथियार निर्माण की बात हो या औद्योगिक विकास की।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की आत्मनिर्भर भारत नीति छोटे, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए संजीवनी साबित हुई है।
पहले जहाँ छोटे उद्योग संघर्ष करते थे, वहीं अब “वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री और सम्मान दोनों बढ़े हैं।

इस अवसर पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 के बाद पूरी दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था और नीति की गूंज सुनाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की मिट्टी और गरीबों की पीड़ा को करीब से समझा है, इसी कारण वे देश की आर्थिक नींव को सशक्त बनाने में लगे हैं।

रवि सिन्हा ने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का असली उद्देश्य हर भारतीय के भीतर स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान और अपनापन बढ़ाना है, ताकि विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है — यह हर भारतीय के गर्व का विषय है।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page