back to top

जबरन शराब पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार,विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को किया गया सील…

राजनांदगांव, 20 जून। मनगटा युवती प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरन शराब पिलाई और मदहोशी की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु सहित छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख और घनश्याम बेलचंदन को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना सोमनी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की। मामले में धारा 64, 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। घटना से जुड़े व्हाइसलिंगवुड्स रिसोर्ट को भी नियमानुसार सील कर दिया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page