back to top

जांजगीर-चांपा : 18 से 44 वर्ष के 4,500 हितग्राहियों को लगा टीका :युवा स्वप्रेरणा से पहुंच रहे टीकाकरण केंद्र…

जांजगीर-चांपा 12 मई 2021 वैश्विक महामारी कोरोना के सुरक्षा टीका लगाने में लगवाने में 18 से 44 वर्ष के युवाओं में बहुत ही उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्ग निर्देशन में जिले में संचालित 111 टीकाकरण केंद्रों में युवा स्वप्रेरणा से पहुंच रहे हैं। मंगलवार 11 मई को अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम और दूसरे डोज का कुल 4500 हितग्राहियों को  टीका लगाया गया। 

Advertisements

     प्राप्त जानकारी के अनुसार अंत्योदय वर्ग के 367, बीपीएल परिवार के 2,521, एपीएल परिवार के 1,177 और फ्रंटलाइन वर्कर्स के 435 हितग्राहियों ने टीका का पहला डोज का टीका लगाया गया । इसके अलावा निर्धारित अंतराल पूरी होने पर दूसरे डोज का टीका भी लगाया गया। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए हितग्राहियों को टोकन जारी करने के निर्देश दिए हैं।  जिससे हितग्राहियों को अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े। निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होकर टीका लगवा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page