back to top

भिलाई: झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म नंदिनी नगर पुलिस ने बैगा को किया गिरफ्तार…

भिलाई। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने झाड़फूंक करने के बहाने दुष्कर्म करने वाले एक बैगा को गिरप्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार थाना नंदिनी नगर में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग पुत्री का स्वास्थ्य खराब होने पर 22 दिसंबर 2025 को परसबोड़ बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को ईलाज व झाड़फूंक कराने अपने घर ग्राम बुलाई थी।

झाड़फूक करने के बाद नींबू को लेकर फेंकनेजाने बोलकर बैगा पीड़िता को अपने साथ घर से थोड़ी दूर लगे नर्सरी के अंदर ले जाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में 64(2) (1), 351(3) बी एन एस, 6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैंग (25 साल) निवासी परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसने घटना करना स्वीकार किया। आरोपी को आज गिरप्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।