back to top

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं प्रारंभ…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में विषम सेमेस्टर सत्र 2023-2024 की परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही पूरक परीक्षाओं (ए.टी.के.टी.) का भी आयोजन किया जा रहा है। परीक्षाएं दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक और दोपहर 01ः30 बजे से अपराह्न 04ः30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं दिनांक 15 दिसंबर से प्रारंभ हैं जो कि 27 जनवरी, 2024 तक समाप्त हो जाएंगी।

फरवरी माह में परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। भारती विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के समुचित संचालन के लिए फ्लाइंग स्काॅट पैनल का भी गठन किया गया है। ज्ञात हो कि भारती विश्वविद्यालय में निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर के अनुरूप ही समय पर पाठ्यक्रम पूरा करके समय से परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page