back to top

दुर्ग : 17 दिसम्बर को अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा…

17 दिसम्बर को अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा

Advertisements

 दुर्ग 13 दिसम्बर 2023 – सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा जांजगीर चांपा जिले में 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाईन, खोखराभांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस थल सेना भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2023 में ऑन लाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। उक्त सी.ई.ई. परीक्षा में दुर्ग जिले के लगभग 650 युवाओं का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए किया गया है। दुर्ग जिले के सैनिक जनरल ड्यूटी के अभ्यर्थी 17 दिसम्बर 2023 एवं ट्रेडमेन के अभ्यर्थी 20 दिसम्बर 2023 को पुलिस लाईन, खोखराभांठा जांजगीर में उपस्थित हो सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page