back to top

दो दिवसीय दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर 20 एवं 21 जून को….

राजनांदगांव 19 जून 2023। भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय मॉडल कैरियर सेंटर जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन 20 एवं 21 जून को 2023 को सुबह 10 बजे से शासकीय जेआर दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में आयोजित किया गया है।

Advertisements


उप संचालक विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर डॉ. श्रीमती शशि अतुलकर ने बताया कि यह विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु छत्तीसगढ़ के सभी दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर व्यावसायिक, कैरियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट कैम्प एवं उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर 20 एवं 21 जून को आयोजित किया गया है। दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा पीईटी, पीपीटी, पीएटी, प्रीएमसीए, प्री बीएससी नर्सिंग, पीएचडी, प्री बीएड सहित अन्य प्रवेश परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर कॉलेज में प्रवेश के समय एवं नौकरी प्राप्ति के समय पात्रता प्रमाण पत्र की जरूरत होती हैं।

जिन्हें बनवाने के लिए जबलपुर स्थित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के कार्यालय मॉडल कैरियर सेंटर जबलपुर जाना पड़ता हैं। दिव्यांगजनों के सुविधा के लिए विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा जबलपुर कैरियर सेंटर की टीम को आमंत्रित कर पात्रता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन रायपुर में किया जा रहा हैं। शिविर में भाग लेने हेतु दिव्यांगजन को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य हैं। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजन भाग ले सकतें हैं। शिविर में आवेदक को स्वयं के व्यय पर उपस्थित होना होगा। कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। रहने एवं खानपान की व्यवस्था भी आवेदक को स्वयं करनी हैं।


शिविर में पात्रता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक को जिला रोजगार पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शिक्षा एवं आयु से संबंधित प्रमाण पत्र 10वीं उत्तीर्ण, आधार कार्ड, मोबाईल नंबर, जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से हैं) तथा पासपोर्ट आकार के 2 फोटो लाना अनिवार्य हैं। आवेदक को शिविर में भाग लेने के लिए दिए गए गूगल लिंक https:forms.gle/LdDVTHBURfJhYQQa पर अपनी जानकारी 18 जून 2023 से पहले अपना पंजीयन करा सकतें हैं या कार्यालय के ईमेल एड्रेस specialofficeryp@gmail.com पर आवेदक का नाम, पिता का नाम, मोबाईल नंबर, आवेदक का ईमेल, आधार नंबर, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता का प्रकार, आवेदक का पूर्ण पता के साथ ईमेल कर सकतें हैं।  

Advertisements

You cannot copy content of this page