back to top

राजनांदगांव: बजरंगपुर नवागांव हत्याकांड का फरार आरोपी अभय मिश्रा गिरफ्तार…

राजनांदगांव। बजरंगपुर-नवागांव हत्याकांड का फरार आरोपी अभय मिश्रा को अंततः पुलिस ने दबोच लिया है। उसे गठुला से पकड़ा गया। हत्याकांड के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिखली पुलिस को खबर मिली कि गत दिवस बजरंगपुर-नवागांव में हुई जघन्य हत्या का आरोपी अभय मिश्रा पिता अशोक कुमार मिश्रा (21 साल) निवासी तुलसीपुर बख्तावर चाल जो घटना के बाद से फरार चल रहा था और जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, वह गठुला के पास देखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने गठुला में उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल किया गया। घटना में शामिल अन्य 09 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर० आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, नागेश्वर साहू, तामेश्वर भुआर्य, किशोर मार्बल, गोपाल पैकरा एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page